लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा में बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठे परिजन।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा में 7 दिन पहले करंट से दो कांवड़ियों की मौत और 30 से अधिक घायलों के मामले में भूख हड़ताल जारी है। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए और घायलों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बुधवार को लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के बाजार बंद रहेंगे।
भूख हड़ताल पर बैठे श्याम सुंदर ने बताया कि उनके साथ दौलत और मृतक सुरेश के पिता कजोड़ीराम प्रजापत हैं। अब तक सरकार व प्रशासन ने सुध नहीं ली है। बुधवार को लक्ष्मणगढ़ कस्बा बंद का आह्वान है। मंगलवार को प्रधान जाकिर हुसैन 51-51 हजार रुपए सहायता राशि दी है। उधर, बिजली विभाग के AEN ने फोन कर चेक देने की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। असल ने सरकार ने बिजली विभाग की ओर से केवल 5-5 लाख रुपए का चेक देने की घोषणा की है। जबकि ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे श्याम सुंदर ने कहा कि यही घटना कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा और सांसद हनुमान बेनीवाल के क्षेत्र में हुई होती तो केवल 5 लाख रुपए ही मुआवजा दिया जाता। लेकिन सरकार भेदभाव करती है। अब ग्रामीण विरोध में आ चुके हैं। जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। उसके बाद से लगातार भूख हड़ताल जारी।
एक और गंभीर घायल जयपुर रैफर
अलवर जिला अस्पताल से गंभीर घायल राहुल सैनी को जयपुर रैफर कर दिया। अभी तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। मदन प्रजापत अधिक झुलसा हुआ है। जिसके पूरे चेहरे पर सूजन है। वहीं घायल राहुल का कान, पैर व पेट झुलसा हुआ है। देनों की हालत गंभीर है। राहुल को जयपुर रैफर कर दिया है।
अलवर में कांवड़ यात्रा में करंट फैलने का VIDEO:डांस करते-करते जमीन पर गिरते गए, 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments