☜ Click Here to Star Rating



जलभराव की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा पहुंचे।

चूरू जिले के तारानगर में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा पहुंचे। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों को स्थिति से निपटने के निर्देश दिए।

.

कलेक्टर सुराणा ने कहा कि जलभराव के निस्तारण के लिए संसाधनों का बेहतरीन प्रबंधन किया जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पर्याप्त पंप और मोटरें लगाने और जल्द पानी निकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून के दौरान मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जलभराव की सूचना मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही फील्ड स्तरीय टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने को कहा।

विकास अधिकारी और तहसीलदार को ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव समस्या के निस्तारण के लिए समुचित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने तारानगर के वार्ड 2, 3 और बस स्टैंड के पीछे एसटीपी, श्मशान भूमि की क्षतिग्रस्त दीवार, राउमावि और अंबेडकर सर्किल आदि स्थानों पर जलभराव का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के समय तहसीलदार महेंद्र गहलोत, बीडीओ अशोक कुमार, ईओ अजय प्रताप सिंह और राकेश जांगिड़ भी मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading