![]()
पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बेचने वाले एक और आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
डूंगरपुर की चौरासी थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बेचने वाले एक और आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी ने नाबालिग के पिता के साथ मिलकर उसे बेचने की वारदात कबूल कर ली है। आरोपियों ने नाबालिग को गुजरात मे
चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 23 मई को एक रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। इसमें बताया कि 10 अप्रैल को उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी बाजार में जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे कई जगह रिश्तेदारी में ढूंढा, लेकिन पता नहीं लगा। 24 अप्रैल को बेटी ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसे गुजरात में किसी अनजान जगह पर कमरे में बंद कर रखा है। उसके भगाने वाले का आधार कार्ड वह भेज रही है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बेटी को बायड (गुजरात) से बरामद कर लिया था।
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने बयानों में बताया कि उसे कोई भगाकर नहीं ले गया है। उसके पिता और दलाल ने मिलकर उसे गुजरात में 4 बार अलग-अलग जगह पर बेच दिया था। जहां पर चारों व्यक्तियों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पिता समेत 4 दलालों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार एक और दलाल पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित कर इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को भिंडा फला बड़गा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता ने दलालों के साथ मिलकर नाबालिग को 30 से लेकर 60 हजार रुपए में बेचा था। पुलिस ने आरोपी दलाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments