☜ Click Here to Star Rating



कुंआ थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कुंआ थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची। वहीं, लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है।

.

कुंआ थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने बताया कि 28 जुलाई को थावरचंद ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि वह गुजरात के लुणावाड़ा में मजदूरी करता है। 24 जुलाई को थावरचंद अपने रिश्तेदार और भाई के साथ बाइक पर लुणावाडा से रवाना हुआ था।

वे रात करीब 12 बजे पौनघाटी खोखरवा के पास पहुंचे, तब एक बाइक पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने थावरचंद की जेब से एंड्रॉइड फोन और पेंट की जेब से 10 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए।

बाइक नंबर के आधार पर जांच के दौरान पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया। तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड डूंगरपुर में पेश किया गया।

इस घटना में शामिल चौथा आरोपी प्रवीण पुत्र हुरमा रोत (19) निवासी पारडा दरियाटी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पारडा दरियाटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की सूचना पर लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading