![]()
पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
धौलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। पुलिस और आरएसी के जवानों ने मार्च पास्ट किया। उन्होंने बाइक पर स्टंट का प्रदर्शन भी किया। सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा और सैंपऊ उपखंड मुख्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments