☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ केंडल मार्च निकाला।

डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार देर शाम के समय डूंगरपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण और भाजपा के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ केंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वोट चोरी कर सत्ता पा

.

कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वोट चोरी कर सत्ता पाने के आरोप लगाए।

कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वोट चोरी कर सत्ता पाने के आरोप लगाए।

डूंगरपुर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता गैपसागर की पाल पर एकत्रित हुए। यहां से हाथ में केंडल लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से केंडल मार्च रवाना होकर कलेक्ट्रेट मार्ग, पंचायत समिति मार्ग, तहसील चौराहा, गैप सागर की पाल और पुराना शहर होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुआ।

हाथ में केंडल लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

हाथ में केंडल लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़, भाजपा मुर्दाबाद ओर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते अपना आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेस अध्यक्ष वल्लभ राम पाटीदार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लाखों मतदाताओं, खासकर दलितों, आदिवासियों ओर अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे है।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाते हुएभाजपा की सत्ता हासिल करने की रणनीति को उजागर किया था। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी कर सत्ता पाने के आरोप भी लगाए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading