कलेक्टर ने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह डॉ. भीमराव अम्बेडकर गवर्नमेंट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और वीरांगन

जिला स्तरीय समारोह में सशस्त्र जवानों ने मार्च पास्ट किया।
कार्यक्रम में परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। युद्ध में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। विद्यार्थियों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments