☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को वीसी में निर्देश देते हुए। 

राजसमंद कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ने वीसी लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर हसीजा संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को लेकर मीटिंग की। उन्होंने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्य

.

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण कर परिवादी को राहत पहुंचाएं, कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। उन्होंने सहायक निदेशक लोक सेवाएं को निर्देश दिए कि 30 दिन से अधिक शिकायत लंबित रखने वाले विभागों की सूची रोज सुबह शेयर करें। जिससे उन्हें ऐसा न करने के लिए पाबंद किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, शिकायतों का निस्तारण लेकर भी विभागवार समीक्षा की।

कलेक्टर ने जर्जर भवनों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाही गई सूचना नहीं भिजवाने वाले अधिकारियों से कहा कि इस काम में कोई लापरवाही नहीं हो, जर्जर भवनों की सूचना जल्द से जल्द भिजवाएं, राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह गंभीर है।

वीसी में एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश गुप्ता, आयुक्त बृजेश राय, एसीईओ डॉ. सुमन अजमेरा, एसई एवीवीएनएल बी एस शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष में मौजूद रहे। वहीं सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिकाओं के ईओ, बीडीओ, क्षेत्रीय वन अधिकारी वीसी के माध्यम से कनेक्ट हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading