☜ Click Here to Star Rating



प्रदूषण नियंत्रण मंडल भीलवाड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक को संबधित करते वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा

राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, भीलवाड़ा के क्षेत्र

.

जनप्रतिनिधियों ने बैठक में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सुझाव दिए। उन्होंने जिले में वन क्षेत्र के विस्तार, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने, प्लास्टिक प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान एवं ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

मंत्री शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें और वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन क्षेत्र की सुरक्षा, वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए हर स्तर पर सजग रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मंत्री शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलेभर में वन कर्मियों की चौकियों एवं नाकों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों की स्थिति का आंकलन करें तथा जहां भी नवीन भवनों की आवश्यकता हो, वहां तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिले में वन क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, वृक्षारोपण की प्रगति एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियालों तीज के अवसर पर निर्धारित लक्ष्य 11 लाख के विरुद्ध 13 लाख पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किया गया है।

उप वन संरक्षक गौरव गर्ग ने भीलवाड़ा वन मण्डल की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने हरियालों राजस्थान अभियान के तहत जिले में पौधारोपण की स्थिति, वन अग्नि नियंत्रण, वॉच टावर स्थापना, वाइल्ड लाइफ सेंसस एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने विगत दिनों जिले में वन्य जीवों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफल कार्यवाही की जानकारी भी दी।

राज्य मंत्री शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी से भूमिगत जल पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रदूषण नियंत्रण मंडल को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए संकल्पित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विधायक अशोक कोठारी, विधायक गोपीचंद मीणा, उदयलाल भड़ाना, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा उपस्थित रहें।

इससे पूर्व राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के भीलवाड़ा पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक गोपीचंद मीणा, उदयलाल भडाना, महापौर राकेश पाठक, एक पेड़ मां के नाम अभियान के जिला संयोजक, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सानिध्य में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का परिचय लेकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

इसी के तहत गत 27 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, एनजीओ, राजनैतिक पार्टियों सहित आमजन द्वारा 2 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण किया गया और अब तक कुल 7 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश की 7 करोड़ जनता से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, प्रहलाद त्रिपाठी, बाबूलाल आचार्य, अविनाश जीनगर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अजय नौलखा, अजीत केसावत, पूरण डीडवानिया, शंकरलाल जाट, कुलदीप शर्मा, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह, अनिल जैन, मुकेश चेचाणी, सीपी जोशी, अंकित समदानी, भरत सिंह राठौड़, यशोवर्धन सेन, सुमित्रा पोरवाल, मीरा किराड़, सुलक्षणा शर्मा, रेखा शर्मा, मंजू पंचोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading