सवाई माधोपुर के पुराने शहर में छोटा राजबाग मैदान में प्रस्तुति देते कलाकार।
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आज कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान 191 कांवड़ियों ने सोलेश्वर महादेव से जल लेकर रामद्वारा पहुंचे। जहां से कांवड़ियों की शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा शह

कार्यक्रम के दौरान छोटा राजबाग मैदान में लोगों की भीड़।
बनारस से आए कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
नीम चौकी स्थित रामद्वारा पर समाजसेवी मनीष जैन और त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर ट्रस्ट के प्रधानसेवक ने विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के दौरान वाराणसी से आए कलाकारों में शोभायात्रा के दौरान शिव तांडव सहित कई लीलाएं दिखाई। जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

शोभायात्रा के दौरान कांवड़िए।
इस दौरान जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं धर्मप्रेमियों की ओर से लोगों के लिए कई जगह जलपान की भी व्यवस्था की। शोभायात्रा खंडार तिराहे से होकर मुख्य बाजार से गुजरी। जिसके बाद दंडवीर बालाजी से ठठेरा कुंड होकर राजबाग पहुंची। जहां शिव विवाह की लीला मंचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शिरकत की। इस दौरान हवामहल विधायक ने कहा कि धर्म प्रति निष्ठा ही सनातन के नैतिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है। ऐसे आयोजन हमारे धर्म और संस्कृति के अत्यंत आवश्यक है।

बनारस से आए कलाकारों ने इस दौरान शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में भगवान शिव की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान यहां जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments