![]()
मिनी सचिवालय के सभागार में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
झालावाड़ में सोमवार को मिनी सचिवालय के सभागार में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में तत्परता से कार्य करने वाले अधिकारियों की
17 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान के लिए विशेष निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बिजली और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के बीच चल रहे मामलों के समाधान पर भी चर्चा की गई। जिले में निर्माणाधीन हाईलेवल पुलियाओं को अगले मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। इससे बारिश के दौरान लोगों को नदी के बहाव से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा। जल संसाधन विभाग को बांधों की जलभराव स्थिति पर नजर रखने को कहा गया।
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को जर्जर भवनों को जमींदोज करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने पिपलोदी ग्राम के नए स्कूल भवन के निर्माण कार्य के लिए अग्रिम कार्रवाई में प्रगति लाकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नाम जुड़वाने के लिए लंबित आवेदनों और ई-मित्र केन्द्रों को भिजवाए गए। अधूरे आवेदनों के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश जिला रसद अधिकारी और डीओआईटी के उपनिदेशक को दिए। उन्होंने सभी विकास अधिकारियों के स्तर पर लंबित आवेदनों का भी जल्द निस्तारण करने की बात कही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments