![]()
ग्राम पंचायत मक्कासर में मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को पंचायत भवन में विरोध-प्रदर्शन किया।
हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायत मक्कासर में मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को पंचायत भवन में विरोध-प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने सादुल ब्रांच नहर की जंगल सफाई और पटड़ा निर्माण का काम पूरा किया है।
यह काम 20 अगस्त से 4 सितंबर तक चला। मजदूरों को प्रतिदिन 255 रुपए मिलने चाहिए थे, लेकिन पिछले पखवाड़े में जारी मस्टरोल में उन्हें केवल 87 रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किया गया।
मजदूरों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उनका घर मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी पर ही चलता है। कम मजदूरी मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
इस मौके पर कालूराम, जसवीर कौर, विमला, आशा देवी, मनप्रीत कौर समेत कई श्रमिक मौजूद थे। पंचायत के कनिष्ठ सहायक ने बताया कि नहरी विभाग को पत्र लिखा गया है। विभाग के अधिकारियों ने पूरी मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments