समाज को संगठित करने और सनातन धर्म के उद्देश्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जयपुर के फाइव स्टार होटल आमेर क्लर्क में लोधा समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक टी. राजा से मुलाकात की। समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर लोधा चन्द्रभान सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में रतन सिंह, सत्यानारायण लोधा, भवानी लोधा, जितेन्द्र लोधा समेत कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने राजस्थान सरकार से अवंती बाई बोर्ड के गठन की शीघ्र घोषणा की मांग की। साथ ही समाज को संगठित करने और सनातन धर्म के उद्देश्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

जयपुर के फाइव स्टार होटल आमेर क्लर्क में लोधा समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक टी. राजा से मुलाकात की।
बृजपाल लोधा ने कार्यक्रम में कहा कि समाज की एकता और सहयोग ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा स्रोत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं को प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी सदस्यों ने समाज की प्रगति और अवंती बाई बोर्ड के गठन के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments