![]()
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरुवार को सपोटरा के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरुवार को सपोटरा के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे अस्पताल पहुंचे कलेक्टर को मरीजों ने दवाइयों की अनुपलब्धता की शिकायत की।
कलेक्टर ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. हंसराज मीणा से दवाइयों की स्थिति और रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दवाइयां उपलब्ध न होने पर मरीजों को दवा लिखना उचित नहीं है। चिकित्सकों से असंतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी चिकित्सकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी बाबूलाल, तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल और मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments