![]()
सपोटरा में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना से सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।
सपोटरा के पंचायत समिति परिसर में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में अटल जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
ग्राम पंचायत अमरबाड़ के दुदराई गांव के ग्रामीणों ने बारिश के कारण जलभराव की समस्या बताई। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में जल निकासी की उचित व्यवस्था न करने से घरों में पानी भर गया। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को प्रभावित परिवारों को स्कूल में अस्थायी आवास और पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गज्जूपुरा के रविंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने नगरपालिका पर अपात्र व्यक्तियों को लाभ देने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को इस मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी।
भाजपा युवा नेता प्रताप पाकड़ ने नशीली दवाओं और अवैध शराब की समस्या, आवास योजना में सत्यापन की खामियां, खाद्य सुरक्षा सूची में गड़बड़ी और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मुद्दे उठाए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments