☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में शनिवार दोपहर को हुई बारिश के दौरान सिंधी बाजार की तस्वीर।

पिछले 2 दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन का असर आज भी बरकरार है। सुबह से मौसम ने रंग बदले है। उदयपुर में सुबह से तेज धूप निकली हुई थी, दोपहर में जाकर बारिश शुरू हो गई। शहर में दोपहर करीब 1.45 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ।

.

शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। उमस से परेशान हो रहे लोगों को बारिश से एक बार राहत मिली। ओल्ड सिटी में भी हल्की और तेज बारिश हुई। शहर के सिंधी बाजार, मुखजी चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, खेरादीवाड़ी से लेकर धानमंडी आदि इलाकों में बारिश हुई।

उदयपुर के कुम्हारवाड़ा वाला जाने वाले मार्ग पर भी बारिश हुई।

उदयपुर के कुम्हारवाड़ा वाला जाने वाले मार्ग पर भी बारिश हुई।

सुबह से शहर में धूप निकली हुई थी बारिश भी शुरू में दस मिनट तो तेज हुई और उसके बाद धीमे हो गई, लेकिन मौसम में ठंडक घोल दी। इससे पहले सुबह से शहर में धूप निकली हुई थी। 11 बजे बाद तो तीखी धूप ​थी। बारिश के बाद जरूर लोगों को राहत मिली।

इससे पहले इससे पहले बीती शाम बाद से रात तक कैचमेंट एरिया में भी तेज बारिश हुई। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार की शाम को शहर के पास उदयसागर झील के गेट तीन-तीन फीट खोले थे। इधर, मौसम विभाग ने उदयपुर जिले सहित संभाग के सभी जिलों में शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading