![]()
राजस्थान के अलवर से पकड़ा गया आरोपी।
फतेहाबाद जिले की साइबर थाना पुलिस ने नटराज पेंसिल पैकिंग के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव ख्यादा करमाली निवासी विष्णु कुमार के रूप में
आरोपी के कब्जे से 14,500 की नकदी भी बरामद की गई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने भूना के युवक को अपना शिकार बनाया था। यू-ट्यूब पर विज्ञापन देखकर किया संपर्क साइबर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को भूना निवासी रोहित कुमार ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यू-ट्यूब पर नटराज पेंसिल पैकिंग का एक विज्ञापन देखा था और उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया।
67 हजार रुपए अलग-अलग ट्रांजैक्शन से जमा करवाए
आरोपियों ने उससे सिक्योरिटी डिपॉजिट, प्रोसेसिंग शुल्क व सामान की बुकिंग के नाम पर अलग-अलग रकम मांगी। उसने यूपीआई व फोन-पे ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 67 हजार 859 रुपए जमा करवा दिए। मगर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। रोहित ने बताया कि जब उसने सामान की डिलीवरी मांगी तो आरोपियों ने अतिरिक्त 15 हजार रुपए की मांग की और भुगतान न करने पर फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत पर थाना साइबर फतेहाबाद में 7 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments