![]()
वीएमओयू कोटा ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस विस्तार से शिक्षा से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक और अवसर
गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज, डीडवाना स्थित अध्ययन केंद्र की मुख्य समन्वयक डॉ. मनीषा गोदारा ने बताया कि विश्वविद्यालय में एमए, बीए, बीएससी, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन सामग्री की बुकिंग करेंगे, उन्हें शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
समन्वयक डॉ. चेनाराम मूंदलिया के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए, बीजे, बीएलआईएस और बीएससी शामिल हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, राजस्थानी, समाजशास्त्र और शिक्षा विषयों में प्रवेश उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त, महात्मा गांधी नरेगा से संबंधित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में भी प्रवेश जारी हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से शुल्क पुनर्भरण का प्रावधान भी किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments