ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को बताने के लिए अब राजस्थान में बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। गुरुवार को प्रदेश बीजेपी ने अभियान की शुरुआत को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी अब हर घर तिरंगा यात्रा के जरिए आम जनता के बीच अपनी पहुंच को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इनको लेकर राजस्थान बीजेपी ने प्रदेश और जिला स्तर पर टीम बना कर तैयारियां शुरू कर दी। इसके तहत 15 अगस्त से पहले राजस्थान में 10 लाख घरों पर बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे।
इसके साथ इस अभियान में शहीदों की स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे।

प्रदेश मुख्यालय पहुंचे बीजेपी पदाधिकारी और नेता।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है। इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परिवर्तन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया गया, लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया। उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।
जिस अभियान में भाजपा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और संभाग स्तर पर वृहद कार्यक्रम करेगी। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम जनता से जुड़ने का सर्वोत्तम माध्यम है। संगठन की सबसे छोटी इकाई में कार्यरत कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जोड़ता है। संवाद करता है और जनसेवा का अवसर प्राप्त करता है। ऐसे में हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि संगठन के सभी कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाकर जनता से सीधे जुड़ सकते है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वीडी शर्मा के स्वागत करते बीजेपी कार्यकर्ता।
इस दौरान शर्मा ने विपक्षी नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर कहा कि इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। आज अगर कोई हमारे देश के खिलाफ बोलता है, हमारी संस्कृति के खिलाफ बोलते हैं। तो इससे उसकी मनोवृत्ति की स्थिति का पता चलता है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि ईश्वर देश के खिलाफ बोलने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करें।
सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका भी ऐसे ही अवसर हैं। जो हमें आमजन से जुड़ने का अवसर प्रदान करते है, इसके साथ विपक्ष की और से बनाई जा रही नकारात्मकता को आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यशाला में प्रदेशभर से बीजेपी विधायक और नेता पहुंचे।
इस दौरान सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा- हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने, आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है। हर घर तिरंगा अभियान में संगठन और सरकार के बीच बीजेपी समन्वय बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि मंडल और शक्ति केंद्रों के माध्यम से जन – जन और हर घर तक तिरंगा पहुंचा रही है। इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक तिरंगा यात्राएं निकालनी होगी। इसमें महिला मोर्चा के साथ युवा मोर्चा और सभी विभाग, प्रकोष्ठ को मिलकर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाना है।
वीडी शर्मा ने कहा- एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ दिन – रात काम कर रहे है। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष है, जो सदन के बाहर आकर अमेरिका के सुर में सुर मिला रहे है। पाकिस्तान का एजेंडा सदन में उठा रहे है, लेकिन देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने वालों को हमारी न्यायपालिका ने भी जमकर फटकार लगाई है। ऐसे में अब हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभानी है। इस अभियान को जन जन का अभियान बनाना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments