सत्र के दौरान माताओं को स्तनपान संबंधी चिंताओं, चुनौतियों, लाभों और प्रसवोत्तर देखभाल पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के अवसर पर फोर्टिस अस्पताल जयपुर ने परफेक्शन विद पैशन ग्रुप के साथ मिलकर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य गर्भवती और नवमाताओं को स्तनपान के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. श्याम सुंदर शर्मा (कंसल्टेंट, नियोनेटोलॉजी), डॉ संजय चौधरी (सीनियर कंसलटेंट, पीडियाट्रिक्स), डॉ. स्मिता वैद और डॉ. शालू कक्कड़ (अतिरिक्त निदेशक, प्रसूति एवं स्त्री रोग) ने किया। इस सत्र में 60 से अधिक माताओं ने भाग लिया।
सत्र के दौरान माताओं को स्तनपान संबंधी चिंताओं, चुनौतियों, लाभों और प्रसवोत्तर देखभाल पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि जन्म से ही स्तनपान शिशु की प्रतिरक्षा निर्माण के लिए फायदेमंद है। यह बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए एक निवेश भी है।

डॉ. शालू कक्कड़ ने कहा कि भारत के कई हिस्सों में स्तनपान, प्रसवोत्तर देखभाल और पोषण के बारे में जागरूकता का अभाव है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक शहरी जीवनशैली में कई नई माताएं बच्चे के जन्म के बाद जल्दी काम पर लौट जाती हैं। इससे स्तनपान कराना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सही मार्गदर्शन और सहयोग से कामकाजी माताएँ भी काम पर लौटने के बाद स्तनपान जारी रख सकती हैं।
डॉ. शालू कक्कड़ ने कहा कि भारत के कई हिस्सों में स्तनपान, प्रसवोत्तर देखभाल और पोषण के बारे में जागरूकता का अभाव है। उन्होंने बताया कि माताओं को स्तनपान के लाभों को समझना जरूरी है। यह न केवल शिशु के लिए बल्कि माँ के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
डॉ. कक्कड़ ने आगे कहा कि फोर्टिस अस्पताल ऐसे सुरक्षित स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जहाँ महिलाओं को सटीक जानकारी, विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता और आवश्यक प्रोत्साहन मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments