![]()
चंबल नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह चंबल नदी का जलस्तर 139 मीटर तक पहुंच गया है।
कोटा बैराज से पानी रोकने के बाद चंबल नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह चंबल नदी का जलस्तर 139 मीटर तक पहुंच गया है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरा कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर पार्वती बांध के छह गेट खोले गए हैं। इससे सैंपऊ और मनि
कोटा बैराज से छोड़ा गया पानी गुरुवार को चंबल नदी में पहुंच गया था। इससे चंबल नदी खतरे के निशान से 12 मीटर ऊपर पहुंच गई थी। गुरुवार से चंबल नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ है।
पार्वती नदी में अब 6 गेट खोलकर 9844 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे 4401 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सैंपऊ में सुबह से ही पार्वती नदी उफान पर है। नदी पर कौलारी-धौलपुर और सखवारा-मनियां के रास्ते कुछ घंटों में बंद होने की संभावना है। इसलिए सभी लोगों से आवागमन में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments