![]()
4 अगस्त 2025 से वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
श्रीगंगानगर में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार 4 अगस्त 2025 से वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में ये शिविर लगेंगे। शुरुआत में 4 और 5 अगस्त को 18 गांवों में शिव
अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश कुमार जांगड़ा ने बताया कि 4 अगस्त को विभिन्न बैंकों द्वारा अलग-अलग गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। एचडीएफसी बैंक ग्राम पंचायत 4एलएल में, पीएनबी 48 जीजी में, एसबीआई 69 एलएनपी में शिविर लगाएगा। इसके अलावा एसबीआई खाटसजवार और एटा में, आरजीबी 4 एलएम में, पीएनबी 2एसटीआर में, एसबीआई बगीचा में और पीएनबी 48 जीबी-ए में शिविर आयोजित करेगा।
इन शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत नए खाते खोले जाएंगे। निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शिविर स्थल पर आस-पास के लोग पहुंचकर इन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
5 अगस्त को भी विभिन्न बैंकों की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। एसबीआई 5ई छोटी और रूपनगर में, आरजीबी बैंक 7 डीडी में, पीएनबी खेरूवाला में, बैंक ऑफ इंडिया फरीदसर में शिविर लगाएगा। इसके अतिरिक्त आरजीबी 4एमएसआर और 22 आरजेडी में, एसबीआई बाजूवाला और 5एएस में शिविर आयोजित करेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments