![]()
विदुषी गुहा ने राग भूपाली में पारंपरिक बंदिश “महादेव देव महेश्वर” को अड्डा तीनताल में प्रस्तुत किया।
एयर फोर्स स्कूल, जयपुर में भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पद्मश्री विदुषी सुमित्रा गुहा ने शुक्रवार को को अपनी प्रस्तुति दी।
यह आयोजन प्रतिष्ठित संस्था SPIC MACAY के सहयोग से संपन्न हुआ। स्कूल मीडिया प्रभारी घनश्याम शर्मा के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी एयर फोर्स स्कूल में पद्मश्री सम्मानित कलाकार ने छात्रों के समक्ष प्रस्तुति दी।
विदुषी सुमित्रा गुहा ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा, संगीत साधना और संगीत में करियर विकल्पों पर अपने अनुभव साझा किए। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में विदुषी गुहा ने राग भूपाली में पारंपरिक बंदिश “महादेव देव महेश्वर” को अड्डा तीनताल में प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने अपनी दो मौलिक रचनाएं भी प्रस्तुत कीं। राग भूपाली में “आये मन मोह लिया” (द्रुत एकताल) और राग यमन में “पहचानों सुर की महिमा” का गायन किया।
इस अवसर पर एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज और डॉ. चेतना भारद्वाज (अध्यक्ष, Air Power Household Welfare Affiliation – Native) उपस्थित थे। वायुसेना स्कूल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्क्वाड्रन लीडर कुणाल और प्राचार्या सीमा भाटी द्वारा विदुषी सुमित्रा गुहा को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सीमा भाटी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वायु योद्धाओं, छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments