![]()
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, शिक्षामंत्री मदन दिलावर और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने आचार्य दीपक शर्मा को सम्मानित किया।
उदयपुर में आयोजित संस्कृत सम्मान समारोह में आचार्य दीपक शर्मा को संस्कृत और संस्कारों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट संस्कृत सम्मान से नवाजा गया।
इस सम्मान समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने आचार्य दीपक शर्मा को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उदयपुर के दोनों विधायक भी मौजूद रहे। संस्कृत आयुक्त प्रियंका जोधावत भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
आचार्य दीपक शर्मा ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यह सम्मान उनके द्वारा इस क्षेत्र में किए गए अथक प्रयासों की मान्यता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments