![]()
राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दाता नगर में रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस के संगम को दर्शाती हुई राखी के स्वरूप में भव्य तिरं
देश की एकता और अखंडता को तिरंगे के साथ जोड़ते हुए राष्ट्रीय पर्वों को घर-घर का उत्सव बनाने के उद्देश्य से लोक कला संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ कलाकार संजय कुमार सेठी ने कलात्मक रंगोली बनाई।इस अवसर पर सेठी ने शाला के विद्यार्थियों को रंगोली एवं मांडने का महत्व बताया और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने सीख दी।
प्रधानाध्यापिका आभा शर्मा ने बताया कि अभियान पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है, यह अभियान तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिरंगे का वितरण भी किया गया जिसमे शाला के अध्यापक विष्णु सिंह राठौड़ मोहित टांक, रजनी चंचलानी, लीलावती चौहान, कुसुम कुमारी शर्मा उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments