☜ Click Here to Star Rating



भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक महिला को सांड ने टक्कर मार दी। घटना में महिला के शरीर में कई जगह चोट आई है। फिलहाल घर पर ही है उसका इलाज चल रहा है। महिला बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। उस समय यह घटना हुई। यह पूरी घटना पास ही दुकान में लगे

.

घटना शहर के चांदनी मैरिज होम के पास की है। शाहजहां (55) निवासी पाई बाग ने बताया कि वह घर का सामान लेने के लिए बाजार गई थी। शाम करीब 5 बजे वह सामान लेकर पैदल घर जा रही थी। चांदनी मैरिज होम के पास दो सांड खड़े थे। मैं वहां से आगे निकल आई। तब उन दोनों में झगड़ा नहीं हो रहा था। जैसे ही मैं सांडों को क्रोस कर आगे बढ़ी तभी दोनों सांडों में झगड़ा हो गया। इतने में एक सांड ने शाहजहां को पीछे से टक्कर मारते हुए उछाल दिया।

शाहजहां करीब 4 फुट ऊपर उछल कर करीब 6 फुट आगे की तरफ गिरी। सांड टक्कर मारते हुए वहां से निकल गया। आसपास के लोगों ने जब घटना को देखा तो, वह तुरंत मौके पर आए और, शाहजहां को संभाला। जिसके बाद शाहजहां के घर घटना की सूचना दी गई। तब शाहजहां के परिजन आये और उसे घर ले गए। शाहजहां से सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। फिलहाल उसका घर ही इलाज जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading