![]()
बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से तिरंगा बाइक रैली निकाली।
श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देशभक्ति का माहौल बना। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत श्रीकरणपुर क्षेत्र के सैकशरपाल गांव से हुई।
रैली में बीएसएफ जवानों के साथ श्रीकरणपुर थाना प्रभारी रामप्रताप वर्मा और पुलिस के जवान शामिल हुए। रड़ेवाला रोड स्थित पीर दरगाह के पास स्थानीय लोगों ने जवानों पर फूल बरसाए। उन्होंने देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। रैली मां करणी मंदिर और बीएसएफ कैंपस होते हुए आगे बढ़ी। जवानों ने पूरे रास्ते शांति, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का समापन नग्गी बॉर्डर पर हुआ। यहां जवानों ने देश की सरहद को सलामी दी।
क्षेत्र के लोगों ने बीएसएफ और पुलिस की इस पहल की सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना था कि ऐसी रैलियां युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments