![]()
बालेर गांव में चीता और वन विभाग की टीम।
मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व पहुंच गया। यहां चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज में जा पहुंचा।यहां गांव के एक बाड़े में घुस गया। चीता आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके प
घूमते घूमते गांव में आया चीता
दरअसल, मंगलवार अलसुबह एक चीता आ गया। यहां चीता घूमते घूमते बकरी के बाड़े में पहुंच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना बालेर रेंज नरेश गोदारा व उनकी टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना रणथम्भौर की रेस्क्यू टीम को दी। सूचना पर सवाई माधोपुर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम की ओर से चीते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान चीता एग्रेसिव हो रहा है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने इसकी सूचना कूनो नेशनल पार्क के वनाधिकारियों को दे दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments