![]()
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बालक।
किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गांव खानपुर मेवान में 10 वर्षीय बालक फयान 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
फयान घर के बाहर एक पेड़ के नीचे खेल रहा था, तभी वह अचानक उस पेड़ के संपर्क में आ गया, जिसके ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही थी। करंट लगते ही वह जोर से चिल्लाया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सामान्य चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बालक फयान चौथी कक्षा में पढ़ता है। घटना में उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। सलीम ने बताया कि एक साल पहले भी इसी विद्युत लाइन की चपेट में आकर उनकी एक भैंस की मौत हो गई थी, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments