![]()
बांसवाड़ा में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिकली तेजा गांव की 4 दिन से लापता 19 वर्षीय कृष्णा पारगी का शव घर के पास कुएं में मिला।
बांसवाड़ा में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिकली तेजा गांव की 4 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का शव घर के पास कुएं में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। युवती 12वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया
परिजनों ने सुसाइड की आशंका जताई परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी कृष्णा पारगी 26 सितंबर शाम से लापता थी। काफी तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी काफी तनाव में थी। उन्होंने आशंका जताई कि सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की बात को लेकर बेटी परेशान थी और संभवतः उसी के चलते उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी एएसआई कल्याणसिंह ने बताया कि परिजनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के फोटो शेयर करने को लेकर तनाव में होने की आशंका जताई है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि सोशल मीडिया पर फोटो शेयर हुए या होने का डर था, फोटो शेयर करने का किस पर संदेह था। परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। युवती का शव घर के पास ही कुएं में पड़ा मिला था। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पर पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments