टॉफी लेकर घर लौटी 5 साल की बच्ची पर घर का छज्जा गिर गया। धमाके की आवाज होते ही परिजन चौंक गए, बच्ची के मलबे में दबे होने की जानकारी के बाद चीख-पुकार मच गई। 20 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल
मामला टोंक के कोतवाली थाना इलाके के मोती बाग का गुरुवार दोपहर 2 बजे का है।
सूचना मिलते ही कोतवाल भंवर लाल वैष्णव, तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। सआदत अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर मासूम के शव का परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची नर्सरी में पढ़ती थी। दो बहिनों में मृतका छोटी थी।
5 साल की मासूम पर छज्जा गिरा
कोतवाली के सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया- मोतीबाग कब्रिस्तान गेट के पास रहने वाले कमर कुरैशी की 5 साल की बच्ची आशिया कुरैशी अपने मोहल्ले में दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह गेट के पास पहुंची थी कि उसके मकान का छज्जा टूटकर उस पर गिर पड़ा।
सीआई ने बताया- इससे बच्ची आशिया कुरैशी उसके मलबे में दब गई। धमाके की आवाज हुई तो जिसने भी सुना वह उसी ओर दौड़ा। लोगों ने बिना देरी किए बच्ची को छज्जे के मलबे से निकाला। बच्ची लहूलुहान हालत में थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए।
अब देखिए मौके पर हुआ क्या था

तस्वीर, आशिया के घर के बाहर की है। जहां उस पर छज्जा गिरा था।

परिजन रोते हुए उसे अस्पताल लेकर भागे थे। वह 20 मिनट मलबे में दबी रही।

डॉक्टरों ने 5 साल की आशिया को मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया।
20 मिनट में बच्ची को निकाला
आसपास के लोगों ने बताया- मकान काफी पुराना है। ऐसे में, जर्जर होने के चलते इसका छज्जा टूट कर नीचे गिर गया। मकान की छत और छज्जे पर पट्टियां लगी थी।
जैसे ही बच्ची पर छज्जा गिरा, यहां जोरदार आवाज हुई, लोग दौड़े और बच्ची को करीब 20 मिनट में छज्जे के मलबे से निकाला गया। बच्ची की हालत देखकर परिजन बिलख पड़े और रोते हुए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार गरीब है। उसे ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी। मृतका का मकान वार्ड 23 में है। वहां का पार्षद विकास लोदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा आदि भी मौके पर पहुंचे। इन्होने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग सरकार से की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments