☜ Click Here to Star Rating



नाथद्वारा में शहर चलो अभियान के तहत प्री-कैम्प का आयोजन, बैंक ने दिए 35 लाख के 5 कचरा वाहन

राजसमंद के नाथद्वारा में आज शहर चलो अभियान के तहत प्री- कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा व उपखंड अधिकारी रक्षा पारीख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने आमजन को अभियान की जानकारी दी

.

इसी अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी सीएसआर योजना के तहत स्वच्छता क्षेत्र में सहयोग करते हुए 35 लाख रुपए की लागत के 5 कचरा संग्रहण वाहन नगरपालिका को भेंट किए। नाथद्वारा में आगामी 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान चलाया जाएगा। जहां स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को किया जाएगा।

कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई। साथ ही सफाई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, नेता परेश सोनी, आईसीआईसीआई बैंक प्रतिनिधि, पत्रकारगण, पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading