☜ Click Here to Star Rating


भारतीय मजदूर संघ जयपुर जिले की ओर से शनिवार को संघ के स्थापना दिवस और “शून्य से शिखर” की 70 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जयपुर की एनबीसी कंपनी हरिपुरा से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां पर एक आमसभा में इसका

.

रैली में एनबीसी मजदूर यूनियन, विद्युत विभाग, जलदाय, परिवहन फेडरेशन, एंबुलेंस यूनियन, ठेला यूनियन, जल महल चौपाटी यूनियन समेत जयपुर जिले की सभी यूनियनों के कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। एंबुलेंस यूनियन की ओर से 100 से ज्यादा एम्बुलेंस रैली में शामिल रहीं। इसके अलावा सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहन भारतीय मजदूर संघ के झंडों के साथ रैली में चले। कार्यकर्ता ‘भारतीय मजदूर संघ ज़िंदाबाद’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

शहीद स्मारक पर रैली को आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक जयंतीलाल ने संबोधित किया।

शहीद स्मारक पर रैली को आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक जयंतीलाल ने संबोधित किया।

आरएसएस प्रचारक जयंतीलाल बोले- असंगठित क्षेत्र तक ले जाएं संघ की पहुंच

शहीद स्मारक पर रैली को भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक जयंतीलाल ने संबोधित किया। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर आज तक की 70 साल की यात्रा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अब ज़िम्मेदारी है कि इस आंदोलन को असंगठित क्षेत्रों तक ले जाया जाए।

विधायक गोपाल शर्मा बोले- मुझे संघ का कार्यकर्ता मानिए

कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- आप मुझे मजदूर संघ का कार्यकर्ता ही मानिए। जब भी जरूरत होगी, मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं अग्रणी भूमिका निभाऊंगा।

संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत गुर्जर ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ जयपुर के जिला अध्यक्ष रणजीत गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं और यूनियन प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज सभी ने साथ दिया, वैसा ही सहयोग भविष्य में भी राष्ट्रहित के कार्यों में अपेक्षित है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading