![]()
उदयपुर जिले की प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन पंजा के तहत एक नाबालिग छात्रा का पीछा कर परेशान करने वाले आरोपी सौरभ वीरवाल को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने अपने पिता के साथ 11 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। 10 सितंबर को वापस से लौटते समय कोचिंश के पास से आरोपी ने उसका पीछा किया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि वो दो दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी जब्त कर ली है।
ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन रहा। थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये सफलता हासिल की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments