![]()
चूरू की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
दूधवाखारा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी तीन साल पहले चूरू के एक कॉलेज में पढ़ती थी। राजगढ़ तहसील का एक युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। वह छेड़छाड़ करता और अश्लील मैसेज भेजता रहता था।
पांच महीने पहले आरोपी पीड़िता को कॉलेज के पास स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने रेप किया और पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने पीड़िता को भाई की जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments