यह कार्यक्रम नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत और छात्र नेतृत्व को नई दिशा देने के लिए आईआईएसयू लॉन्स में आयोजित किया गया।
जयपुर स्थित आईआईएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में ‘आभार 2025 – थैंक यू गेट-टुगेदर’ का आयोजन किया गया। शनिवार को यह कार्यक्रम नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत और छात्र नेतृत्व को नई दिशा देने के लिए आईआईएसयू लॉन्स में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना से हुई। मिस फ्रेशर यूजी 2025 तनिषा जैन ने स्वागत भाषण दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इनमें सेमी-क्लासिकल, कालबेलिया लोक नृत्य, बॉलीवुड, टॉलीवुड और वेस्टर्न डांस शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इन्वेस्टिचर और ओथ-टेकिंग समारोह रहा। इसमें आईआईएसयू स्टूडेंट काउंसिल 2025-26 के पदाधिकारियों ने शपथ ली।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इन्वेस्टिचर और ओथ-टेकिंग समारोह रहा। इसमें आईआईएसयू स्टूडेंट काउंसिल 2025-26 के पदाधिकारियों ने शपथ ली। चांसलर अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं है। यह समाज और विश्वविद्यालय के प्रति जिम्मेदारी का भाव है।
विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, स्किट और फ्यूजन डांस प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से एकता, विविधता और रचनात्मकता का संदेश दिया गया। मिस फ्रेशर पीजी 2025 ऋचा कोठारी के आभार ज्ञापन के साथ औपचारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समारोह का समापन डांस पार्टी के साथ हुआ। यह आयोजन सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ छात्रों के नेतृत्व, प्रतिभा और सामूहिक भावना का प्रदर्शन बन गया।
यहां देखें फोटोज

छात्राओं ने कालबेलिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।

जयपुर स्थित आईआईएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में ‘आभार 2025 – थैंक यू गेट-टुगेदर’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं का जोश हाई नजर आया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments