![]()
थाने में पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।
दो साल पहले शहर के नजदीक सूने इलाके में पकड़ी गई बदमाशों की गैंग को डकैती की राह दिखाने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने सदर थाने की टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। सीआई रूपसिंह ने बताया कि सदर इलाके के कांकरा निवासी आरोपी गना पुत्र देवा चरपोटा ल
लूटपाट के दो केसमें तीन अन्य धरे
इसके अलावा शहर और आसपास के इलाकों में हुए लूटपाट के दो मामलों में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी जुन्नुरेन पुत्र तहसीन रजा ने गत 4 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी। वह अपनी मंगेतर फहीन शेख के साथ एमए का प्रोजेक्ट तैयार कने श्यामपुरा जंगल में आया था।
इसी बीच, बदमाशों ने अकेला पाकर घेरा और मोबाइल और रुपए लूट ले गए। मामले में तहकीकात कर पुलिस ने करीबी गांव धामणिया के प्रकाश पुत्र रकमा मकवाना और अनिल पुत्र देवीलाल मकवाना को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर मोबाइल और नकदी बरामद की। इससे पहले गत 15 अप्रैल की रात माकोद से अपने गांव लक्ष्मणगढ़, झरी लौट रहे विक्रम पुत्र गांगजी चरपोटा के साथ मारपीट कर लुटेरे दो मोबाइल और चांदी का कड़ा ले गए थे। इस केस में बाद पुलिस ने सदर इलाके के एक आरोपी सुरपुर धाणी निवासी ललित पुत्र मनोज पारगी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों मोबाइल और चांदी का कड़ा बरामद किए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments