बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी ब्लॉक की हायर सेकेंडरी स्कूल बातों की ढाणी अरटवाव में टीचरों की कमी को लेकर गुस्साए स्टूडेंट्स और पैरेट्स ने स्कूल गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। करीब 2 घंटे के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच
दरअसल, जिले में स्कूल का नया सेशन शुरू होने के साथ टीचर की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हाे गए हैं। गुड़ामालानी ब्लॉक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूला बातों की ढाणी अरटवाव में 197 बच्चों का नामांकन है। इसमें प्रिंसिपल समेत 14 टीचरों के पद स्वीकृत है। फिलहाल 4 टीचर ही कार्यरत है। 8 अगस्त 2023 को स्कूल सीनियर सेंकेंडरी में क्रमोन्नत हुई थी। लंब समय से स्कूल में स्टाफ की कमी है।

स्कूल के ताले ताला लगाकर किया प्रदर्शन्
टीचरों की कमी को लेकर मंगलवार को स्कूल खुलने के साथ ही आक्रोशित बच्चों, पेरेंट्स और ग्रामीणों ने स्कूल गेट का ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठे नजर आए। गेट बंद की सूचना मिलते ही गुड़ामालनी के सीबीईओ, गुड़ामालानी पुलिस, पीईईओ, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चुतराराम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों व अभिभावकों से बातचीत कर समझाया। वहीं ऑप्शनल टीचर लगाने पर सहमति बन गई।
11वीं में पढ़ने वाली भावना कहना है कि हमारे स्कूल में टीचर नहीं है। इस वजह से पढ़ाई नहीं हो रही है। परेशान होकर हमने आज स्कूल के ताला लगाकर टीचर लगाने की मांग कर रहे है।

टीचर बोले- हमारी एक ही मांग है रिक्त पदों पर टीचरों को लगाया जाए।
ग्रामीणों ने चुतराराम ने बताया- हमारे स्कूल में टीचरों की कमी है। चार टीचर है। इसमें एक या दो छुट्टी पर चले जाते है। एक टीचर डॉक्यूमेंट में लगे होने के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही है। दो टीचरों के भरोसे 12वीं तक की क्लास चलाना मुश्किल है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। जब तक टीचरों की ऑप्शनल व्यवस्था नहीं करते है तब हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
सीबीईओ, शंकर लाल योगी ने बताया- सूचना मिलने पर बातों की ढाणी स्कूल पहुंचा। बच्चों और पेंरेट्स से बातचीत कर दो टीचरों की ऑप्शनल व्यवस्था की गई है। इनकी दो टीचर और लगाने की मांग है। ऑफिस जाकर क्या व्यवस्था और हो सकती देखता हूं। बच्चों की पढ़ाई खराब नहीं होनी चाहिए।
इनपुट : रमेश गौड़
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments