![]()
राजसमंद में सोमवार को बारिश की चेतावनी के बावजूद नहीं बरसे मेघ, जिले में 3 स्थानों को छोड़कर सभी स्थानों पर सूखा रहा।
राजसमंद में आज सुबह से काले घने बादल छाए हुए है और बारिश के पूरे आसार बने हुए है। इससे पहले सोमवार को भी मौसम विभाग ने राजसमंद के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया था, इसके बावजूद कल का दिन सूखा निकला। जिले के 13 में से 3 स्थानों पर हल्की बारिश को छोड़कर सभी
पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की बात करें भीम में 1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि रेलमगरा में 2 मिमी व गिलूण्ड में 2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जिले में औसत बारिश 0.38 मिमी रिकार्ड की गई। इसके अलावा आमेट, देलवाड़ा, देवगढ़, गढ़बोर, केलवाड़ा, खमनोर, कुंवारिया, नाथद्वारा, रेलमगरा, राजसमंद, सरदारगढ़ में दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 453 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि 1 जनवरी से अब तक 541 मिमी औसत बारिश हुई है। जबकि 1 जून से अब तक 41 दिवस औसत बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments