फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया।
डीग जिले के नगर थाना इलाके में कल हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया। जिससे आमजन में भय का माहौल कम हो। आरोपियों ने 2 कट्टे और 21 कारतूस जब्त किए गए हैं।
फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
नगर थाना अधिकारी राम भरोसी मीणा ने बताया कि कल आरसी गांव में 5 लोगों ने फायरिंग की थी। जिसके बाद नगर थाना पुलिस और DST टीम की सहायता 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों वासुदेव के कब्जे से 1 कट्टा और 2 कारतूस जब्त किए गए हैं। बाली नाम के आरोपी से एक कट्टा और 1 कारतूस जब्त किए हैं। एक नाबालिग आरोपी से 18 कारतूस जब्त किए हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से FIR कल दर्ज करवा दी गई थी।

मनोहरी और उसके दो बेटों के लगी थी गोली तीनों को नगर अस्पताल से आरबीएम अस्पताल किया गया था रेफर।
पैसों के लेनदेन के चलते की फायरिंग
दरअसल कल आरसी गांव में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोहरी के परिवार पर फायरिंग कर दी थी। घटना में मनोहरी उसके बेटे महेंद्र और हेमराज के छर्रे लगे थे। जिन्हें इलाज के लिए नगर अस्पताल से भरतपुर रेफर किया गया था। दोनों पक्षों में पैसों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 31 अगस्त को पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। कल सुबह आरोपियों ने मनोहरी पक्ष पर फायरिंग कर दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments