![]()
राजपूत समाज ने एसडीएम अमन चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
सरमथुरा उपखंड के बिलोनी ग्राम पंचायत में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। राजपूत समाज ने एसडीएम अमन चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव के कुछ दबंग लोग राजपूत समाज के एक व्यक्ति की जमीन और पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर जेसीबी चलवाई और दहशत फैलाने के लिए बंदूक और कट्टे से फायरिंग की। पीड़ित को गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
समाज के लोगों का कहना है कि कुछ लोग आपसी विवाद को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। एसडीएम अमन चौधरी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन समेत समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कंटेंट- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments