![]()
नागौर के खरनाल में स्थित वीर तेजाजी जन्मस्थली पर तेजा दशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
खरनाल स्थित मंदिर में ज्योत प्रज्वलित होने के साथ ही मेले की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बार धर्मसभा नहीं हो रही है, लेकिन रालोपा प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल के संबोधन की संभावना है। वे यहां हेलीकॉप्टर से खरनाल पहुंचेंगे।
मारवाड़ की परंपरागत वेशभूषा में श्रद्धालुओं के जत्थे खरनाल पहुंचे हैं। खरनाल स्थित तेजाजी मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा रहे हैं और तेजाजी महाराज की ज्योत के दर्शन करके मन्नत मांग रहे हैं। तेजा दशमी की शाम को खरनाल से नागौर तक साइकिल दौड़ होगी।
खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने समर्थकों के साथ पैतृक गांव पालड़ी व्यासा से खरनाल तक पैदल यात्रा में चल रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments