![]()
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने मंदिर से चंदन का पेड़ और दान पात्र चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम मीणा निवासी नेन सुखो का खेड़ा, लालपुरा के रूप में हुई है।
घटना 1 जुलाई 2025 की है। उस दिन ओमप्रकाश जावरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भंवर माता रोड स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के पास बालाजी धाम से अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र चुरा लिया। साथ ही दाता भैरू परिसर में पंचमुखी बालाजी मंदिर से चंदन का पेड़ भी चोरी कर लिया गया था।
दो आरोपी पहले ही पकड़े गए थे
इस मामले में प्रकरण संख्या 178/2025 धारा 331(4), 305 (घ) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 21 जुलाई को चंदन चोर गिरोह के दो सदस्यों श्यामलाल मीणा (32) निवासी नेन सुखो का खेड़ा, लालपुरा और चंदन खरीदार फयाज मोहम्मद (45) निवासी पिथवलवाड़ी को गिरफ्तार किया था।
फरार आरोपी अब गिरफ्तार
गिरोह का तीसरा सदस्य राधेश्याम मीणा तब से फरार था और अपने निवास स्थान से भी गायब हो गया था। 6 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और कार्यवाहक वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments