![]()
छाछरो योद्धा कैप्टेन राम सिंह तंवर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) की सुविधाएं पाने के लिए वेतन सीमा बढ़ाने की मांग की है।
जयपुर में वॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी राजस्थान के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। छाछरो योद्धा कैप्टेन राम सिंह तंवर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) की सुविधाएं पाने के
वर्तमान में केवल 21 हजार रुपए प्रति माह तक के वेतन पाने वाले कर्मचारियों को ही ईएसआई की सुविधाएं मिलती हैं। यह सीमा 2017 से अब तक नहीं बढ़ाई गई है। इस कारण अधिक वेतन पाने वाले कई पूर्व सैनिक कर्मचारी ईएसआई की सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि कम से कम 30 हजार रुपए तक के वेतन पाने वाले कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर ईएसआई की वेतन सीमा बढ़वाने की पहल करें। इससे अधिक वेतन पाने वाले पूर्व सैनिकों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments