![]()
सरमथुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मोठियापुरा पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
सरमथुरा थाने पर पीड़िता के परिवार ने 4 अगस्त को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर प्रकरण संख्या 202/2025 के तहत धारा 137(2), 64(1), 74, 351(2) BNS और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई और धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, मनोज कुमार शर्मा और वृत्ताधिकारी नरेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी कृपालसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments