![]()
पाली जिले के सुमेरपुर में गुरुवार को पाली कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागतकिया गया।
नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के देखरेख में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी में सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र से नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक निजी होटल में स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिशुपाल सिंह निंबाडा और नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर कर स्वागत किया।
सुभाष मेवाड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद प्रत्याक्षी संगीता बेनीवाल, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह निम्बोड़ा व जिला अध्यक्ष अजीज दर्द का आभार जताया।
कांग्रेस जनों ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, सुमेर सिंह मनवार, महासचिव जाफर हुसैन सिलावट, जयनारायण सीपा, महेश परिहार, जयदेव सिंह राणावत, विनोद सिंह पराखिया एवं सचिव सुरेश कुमार देवासी, भोमाराम मीणा एवं प्रवीण सिंह भाटी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोक सिंह ओलवी, मेहबूब कायमखानी, बरकत अली , पीसी गहलोत, रूपाराम मीणा, अनिल सिंह राजपुरोहित, छगन लाल, हिम्मत गहलोत, नरेश गहलोत , शंकर माली दुजाना, सुकाराम दमामी, अरुण बैरवा एवं मुकेश भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments