![]()
बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने आज राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। चतुर्वेदी ने वित्त भवन में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस को अपने कर्मों को याद रखना चाहिए। साल 2018 में बीजेपी की सरकार प्रदेश को सरप्लस स्थिति मे छोड़कर गई थी। लेकिन जब साल 2023 में हमें प्रदेश फिर से वापस मिला तो घाटे में मिला।
लेकिन अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार कुशल वित्तीय प्रबंधन कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि हम केन्द्र सरकार से मिलने वाले सहयोग और अपने स्तर पर रेवेन्यू जनरेट करके नगर निकाय और पंचायतों की स्थिति सुदृढ़ करने का काम करेंगे।
छह दिन पहले सरकार ने की थी नियुक्ति प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने बड़ी राजनीतिक नियुक्ति करते हुए राज्य वित्त आयोग में अरुण चतुर्वेदी को अध्यक्ष और रिटायर्ड IAS अफसर नरेश ठकराल को सदस्य बनाया गया था। वित्त विभाग ने करीब 6 दिन पहले उनकी नियुक्ति आदेश जारी किए थे। उनका कार्यकाल डेढ़ साल के लिए रहेगा।
योग्य व्यक्ति को पद मिला अरूण चतुर्वेदी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, हरलाल सहारण, ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि योग्य व्यक्ति को यथायोग्य पद मिला हैं। अरूण चतुर्वेदी एक सुलझे हुए बुद्धिजीवी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और उनकी सलाह पर राजस्थान सरकार को अपने वित्तीय प्रबंधन करने में सहायता मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments