![]()
पुलिस फायरिंग के आरोपी को पकड़ने के लिए तो, आरोपी अपने घर की छत से कूदा पैर टूटा।
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में 20 जुलाई को तुहिया चौराहे पर एक युवक पर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी थी। उस समय आरोपी छत से कूदकर भाग गया था। कल वह जयपुर से इलाज कराकर घर
सिलेंडर लेकर आ रहे युवक पर की थी फायरिंग
सीओ ग्रामीण आकांशा चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई को जनार्दन सिंह निवासी तुहिया एक रिपोर्ट देते हुए बताया था की वह 19 जुलाई को सिलेंडर लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान तुहिया चौराहे पर सचिन, विशाल, धोनी, मनीष और पीयूष ने उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा और पैर टूटा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस की टीम का गठन किया गया। सुशील, मनीष, विशाल, सचिन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। धौनी को पकड़ने के लिए उसके घर डीग जिले के कुम्हेर स्थित गुदड़ी मोहल्ला में दबिश दी तो, वह छत से कूदकर फरार हो गया।
इस दौरान उसके पैर टूट गया था। कल मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी धौनी जयपुर से इलाज कराकर अपने घर आया हुआ था। वह कुम्हेर बस स्टैंड पर बैठा है और कहीं जाने की फिराक में है। उसके पैर में प्लास्टर बंधा हुआ है। जिसके बाद उसे कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments