![]()
खांडा सहरोल में गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। यहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर बिजली गिर गई। इस दौरान बारिश से बचाव के बाद पेड़ के नीचे खड़े 5 लोग झुलस गए।
बारां जिले में मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है। शनिवार को शाहाबाद समेत कई जगहों पर सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। शाहाबाद क्षेत्र के खांडा सहरोल में गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। यहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर बिजली गिर गई। इस
शाहाबाद थानाधिकारी प्रेमचंद मीना ने बताया कि थाना क्षेत्र के खांडा सहरोल गांव में तालाब पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए ग्रामीण पहुंचे थे। विसर्जन करने के बाद अचानक तेज बारिश आने से कुछ ग्रामीण तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। तभी अचानक बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े 5 लोग झुलस गए। जिन्हें घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समरानिया अस्पताल से 4 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। वहीं एक को गंभीर हालत में बारां रेफर किया है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments