![]()
अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे।
करौली में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक बारिश से 10 लोगों की जान जा चुकी है।
चार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। शेष परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे यहां काम करने आए हैं, रस्म अदायगी करने नहीं। अनुपस्थित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़कर निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल मौजूद थे। सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री ने राजौर मामचारी क्षेत्र में प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और पीड़ित परिवारों को जल्द राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments